फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मध्य प्रदेश ने लेक्चरर के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 350 है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार योग्य होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

आयु की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह से करें पदों के लिए आवेदन

विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के ‌उम्‍मीदवारों को 500 रुपये और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें व भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदक का चयन गेट-2015 परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। निर्धारित पद पर आवेदन करने के लिए या किसी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट mpinfo.org पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें