राष्ट्रीय बाल भवन ने विभिन्न खाली पदों पर सीधी व प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 17 है। इन पदों में हिंदी अनुवादक, जूनियर इंस्ट्रक्टर, सीनियर इंस्ट्रक्टर, आर्टिस्ट, लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनोग्रॉफर व अन्य पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। लोवर डिविजन क्लर्क व स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों के लिए टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये और ग्रेड पे के तौर पर 2,800 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।