राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 18 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजर का 1 पद, विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 9 पद, प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजर के 3 पद, रिस्क मैनेजर का 1 पद, चीफ रिस्क मैनेजर का 1 पद, सीनियर प्रोजेक्ट एडवाइजर का 1 पद और कम्यूनिकेशन मैनेजर के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 28/35/45 वर्ष और अधिकतम आयु 35/50/55 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार 70,000/95,000/1,45,000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।