फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 517 पदों पर भर्ती

Mon, 02 Mar 2015 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी के तहत राज्य सरकार के मेडिकल विभाग में कई तरह के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति में सहायक प्रोफेसर के 142 पद और सीनियर डिमॉन्सट्रेटर (पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री) के 375 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन कर्ता के पास डीएम(एंडोक्रायोनोलॉजी)/ एमडी (मेडिसिन), पीएमआर/एम..एस.(जनरल सर्जरी) आदि योग्यता होनी चाहिए।

चिकित्सा क्षेत्र के इन पदों के लिए अधिकतम आयुसीमा क्रमशः 37 और 42 वर्ष होनी चाहिए जो कि 1 जनवरी, 2016 से मान्य होगी। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन और चयन प्रक्रिया

विज्ञप्ति में जारी किए गए पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मदीवरों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये, राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष वर्गीय पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तथा एससी/एसटी, विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित है।

आवेदक ई-मित्र/सीएससी अथवा नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें। यह चयन प्रक्रिया में आगे आपके काम आएगा।

इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होने की स्थिति में आयोग संवीक्षा परीक्षा आयाजित कर अभ्यर्थियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार कम कर सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मार्च, 2015 है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें