फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

591 सरकारी पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Mon, 29 Dec 2014 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 591 विज्ञापित रिक्तियों में उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधिक्षक, अधीक्षक जिला जेल, कोषालय अधिकारी, लेखा अधिकारी, सहायक संचालक, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक, रोजगार अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाए, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक संचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड अधिकारी, सहायक संचालक, जिला संयोजक, क्षेत्र संयोजक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सहायक जेल अधिकक्षक, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उपनिरीक्षक, उप पंजीयक, नायब तहसीलदार, सहकारिता निरीक्षक, सहायक श्रम अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष की होगी। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में आयाजित की जीएगी।
विज्ञापन

18-35 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगा मौका

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा सीमा पदानुसार 18 से 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आयु सीमा में आरक्षण की सुविधा केवल मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग को ही दी जाएगी।

भारत के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों को राज्य के अनारक्षित उम्मीदवारों की श्रेणी में ही रखा जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को पदानुसार वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये, 9300 - 34,800 रुपये या 5200 - 20200 रुपये दिया जाएगा।

पदों के अनुसार ग्रेड पे अलग-अलग निर्धारित है। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के आवेदक को 540 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक 290 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट-http://www.mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/Requirtment_2014/RECRUITMENT%20ADVERTISEMENT%20NO_03_EXAM_2014_24-12-2014_STATE%20SERVICE%20EXAM%202014_24-12-2014n.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें