रक्षा मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो में सीनियर मकैनिक के पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास वेब ऑफसेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी या प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय आईटीआई का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये व ग्रेड पे 2,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। शारीरिक रूप से अक्षम वर्ग के लोग इन पदों पर आवेदन योग्य नही होंगे।