फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है भारतीय रेलवे, 10वीं पास भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (इज्जतनगर) उत्तर प्रदेश ने ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 60 है, जिनमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कार्पेंटर, पेंटर, मशीनिष्ट आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के अंर्तगत विज्ञापित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास किसी सरकारी संस्थान से 10वीं पास व संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

मान्य किए जाएंगे केवल ऑफलाइन आवेदन

विज्ञापित पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार दिए गए वेबसाइट से आवेदन पत्र को प्राप्त करें। आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरने के बाद शैक्षिक से संबंधित प्रमाणपत्रों को संलग्न करें और 'चीफ वर्कशॉप मैनेजर, मैकेनिकल वर्कशॉप, इज्जतनगर, बरेली-243122' के पते पर भेजें।

समस्त दस्तावेजों की जांच के बाद मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदक का अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें