फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में नौकरियां, सैलरी भी है तगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व हरियाणा बैंक में 263 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 100 पद, ऑफिसर स्केल-II के 56 पद, ऑफिसर स्केल-III के 7 पद और ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्यीय) के 100 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 18,700 - 25,700 रुपये, स्केल-II को 19,400 - 28,100, स्केल-III को 25,700 - 31,500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200 - 19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टेंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये निर्धारित जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के लिए यह है योग्यता

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षित योग्यता के तहत आईबीपीएस सीडब्‍ल्यूई-III का स्कोर कार्ड और पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने ‌सितंबर, 2015 में आयोजित आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्‍ल्यूई परीक्षा में ‌न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं आरक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा। चयन के लिए अब कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।

आवेदकों को केवल साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।  साक्षात्कार केंद्र का पूरा पता बुलावा पत्र में दिया जाएगा तथा उसे वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद आवेदक उसका प्रिंट लेकर अपने पास रखें। इसे निर्धारित स्‍थान पर फोटो चिपकाकर एवं अन्य मांगे गए दस्तावेजों की प्रतियों के साथ साक्षात्कार के समय जमा कराना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2015 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.shgb.co.in/RecruitmentsandPromotions पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें