फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का शानदार मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय नौसेना ने भारतीय पुरुष उम्मीदवारों को एक्सक्यूटिव ब्रांच और तकनीकी ब्रांच के लिए
विज्ञापन

शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्य प्राप्त विश्वविद्यालय से 65 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित वर्ग के लिए मांगे गए ट्रेड में बी. ई. / बी. टेक की डिग्री प्राप्त की हो।

इन पदों पर चयन के लिए आवेदकों के डिग्री कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन बंगलुरू / भोपाल / कोयम्बटुर / विशाखापटनम में मई से जुलाई 2015 के बीच किया जाएगा। साक्षात्कार दो चरणों में लिया जाएगा। पहले चरण में सफल उम्मीदवार को ही दूसरे चरण में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और छह माह और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निश्चित है।

इन पदों पर आवेदन दो चरणों में पूरे करने होंगे। पहले चरण के तहत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। इसकी अंतिम तिथि 4 मार्च, 2015 है। दूसरे चरण के लिए विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसकी दो प्रति का प्रिंट लें।

एक प्रति को निर्देशानुसार भरकर तथा उसके साथ समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी की स्वअभिप्रमाणित प्रति को संलग्न करें। आवेदन पत्र को 'पोस्ट बैग नं. 04, चाणक्य पुरी पोस्‍ट ऑफिस, नई दिल्ली - 110021' के पते पर भेजें। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2015 है। इन पदों के लिए प्रशिक्षण जनवरी, 2016 से शुरू होगी। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नौसेना की वेबसाइट http://www.nausena-
bharti.nic.in/pdf/Triadentry/sscxtechsubmjan16.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें