फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 12वीं पास छात्रों की बंपर भर्ती

Mon, 16 Feb 2015 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर), लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में सहायकों कनिष्ठ और वरिष्ठ अंग्रेजी / हिंदी स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 9 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। वेतनमान के तौर पर इस सहायक पद के उम्मीदवार को 5200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये तथा जूनियर स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार को 5200-20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा।

वहीं वरिष्ठ स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवार को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक और कनिष्ठ स्टेनोग्राफर के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। वहीं वरिष्ठ स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। इसके अलावा सहायक पद के उम्मददवार को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या ह‌िंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग दक्षता हासिल हो।

वहीं कनिष्ठ स्टेनो पद के उम्मीदवार को शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और वरिष्ठ स्टेनो पद के उम्मीदवार को 100 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल हो तथा टाइपिंग में हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टंकन दक्षता प्राप्त हो।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विज्ञापित आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे ‌निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रमाण पत्र संलग्न कर डाक से 'निदेशक, सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्‍थान, डाक घर, सीआईएमएपी, लखनऊ-226015' के पते पर 9 मार्च, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://www.cimap.res.in/english/images/vacancies/2015/advt.1-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें