इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लॉ-क्लर्क (ट्रेनी) के 95 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन सभी पदों पर पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग आवेदन पात्र हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ कालेज या विश्वविद्यालय से विधि में तीन वर्षीय व्यावसायिक अथवा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री होना आवश्यक है।
अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान जैसे डाटा इंट्री, प्रोसेसिंग, कंप्यूटर परिचालन का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन के रूप में 12,500 रुपये प्रति माह दिये जाने का प्रावधान है।