हरियाणा पावर यूटीलिटीज (एचपीजीसीएल, एचवीपीएनएल, यूएचबीवीएनएल, डीएचबीवीएनएल) में जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और आईटी ट्रेड के 288 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की संबंधित ट्रेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।