फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपए महीने की नौकरी, यहां भरिए फॉर्म

Tue, 21 Apr 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एडसिल इंडिया लिमिटेड ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की कुल संख्या 33 हैं, जिसमें सलाहकार के 13 पद और डाटा एंट्री ऑफिसर के 20 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के अलावा पदों से संबंधित अनुभव को अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर सलाहकार के लिए अधिकतम आयु 68 और डीईओ के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 01 अप्रैल, 2015 से मान्य होगी। डाटा एंट्री ऑफिसर व सलाहकार के पदों पर चुने गए आवेदकों को क्रमशः 16,000 रुपये और 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन का तरीका

विज्ञप्ति में प्रकाशित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य आवेदक संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन को पूर्ण करें व भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथ‌ि 05 मई, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन दक्षता परीक्षा के अलावा साक्षात्कार में आवेदकों के प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। आवेदकों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने व किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एडसिल इंडिया लिमिटेड की ‌आधिकारिक वेबसाइट www.edcilindia.co.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें