फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 39 हजार रुपए सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में आरक्षित वर्ग के लिए 15, एससी के 04, एसटी के 03, अन्य पिछड़ा वर्ग के 08 और शारीरिक रूप से अक्षम (वीएच) वर्ग के लिए 01 पद निधार्रित है। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यालय/यूजीसी के प्रावधानों के अनुसार तय की गई है।

विज्ञापित पदों पर आयु से संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चुने गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 से 39,100 रुपये और ग्रेड पे 6,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग
के उम्मीदवारों को 250 रुपये और आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये डिमांड ‌ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्‍ध फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरें। भरे हुए आवेदन फार्म को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर ‌'भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, दिल्ली विश्वविद्यालय, सेक्टर-2, फेस-I, द्वारका, नई दिल्ली-110075' के पते पर भेजें।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। उपरोक्त पदों से संबं‌धित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज कीआधिकारिक वेबसाइट www.bcas.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें