बॉम्बे हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 26 है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता विधि स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आवेदकों का चयन शार्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित की जाएगी। शॉर्टहैंड टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही टाइपिंग टेस्ट में बैठने का मौका दिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को समस्त दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच साक्षात्कार के समय की जायेगी।