सेंट्रल मध्य ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 145 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 86 पद शामिल हैं। इनके अलावा विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-II के जेनरल बैंकिंग ऑफिसर के 23 पद, आईटी के 10 पद, सीए का 1 पद, लॉ के 4 पद और ऑफिसर स्केल-III के 4 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700 - 31,500 रुपये, स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये जमा कराना होगा।