विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये नकद या डिमांड ड्रॉफ्ट 'ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड' के पक्ष में बनवाकर जमा करने होंगे।
अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवार 'बीईसीआईएल कॉर्पोरेट ऑफिस' से या संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र को प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक भरें व 'ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड, C-56, A/17, सेक्टर-62, नोएडा-201307' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर पहुंचने पर ही उसे स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 29 मई, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.becil.com पर लॉग ऑन करें।
बीईसीआईएल में करें नौकरी
भारत सरकार के अंतर्गत अधिग्रहित ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 38 है। इन पदों में परियोजना निदेशक, सहायक परियोजना निदेशक, आईटी समन्वयक, कार्यालय सहायक व डीईओ के पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कार्यालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए स्नातक डिग्री तथा कंप्यूटर ज्ञान व 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की गति निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
परियोजना निदेशक के लिए 50,000 रुपये, सहायक परियोजना निदेशक को 40,000 रुपये, आईटी समन्वयक को 25,000 रुपये, कार्यालय सहायक को 20,000 रुपये व डीईओ को 12,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।