स्टेट बैंक ऑफ मैसूर द्वारा प्रायोजित कावेरी ग्रामीण बैंक, मैसूर (कर्नाटक) में 373 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 141 पद, अधिकारी वर्ग-II के 51 पद, अधिकारी वर्ग-III के 04 पद व क्लर्क के 177 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून, 2014 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग-III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।