स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित वनांचल ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II (सीए, जनरल बैंकिग, आईटी, लॉ, ट्रेजरी मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर), ऑफिसर स्केल III और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। पदों की कुल संख्या 25 है। इन पदों पर आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता स्नातक व आईबीपीएस आरआरबी सीडब्ल्यूई-III का स्कोरकॉर्ड निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा 'हिंदी' का ज्ञान होना आवश्यक है। वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-II के पदों पर 42,137 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के पदों पर 31,494 रुपये तथा ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर 17,416 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।