फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल वालों तक को सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए हैं। इन पदों की कुल संख्या 191 है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी), असिस्टेंट प्रोफेसर (एनाथीसिया), असिस्टेंट प्रोफेसर (रेडियोलॉजी), असिस्टेंट प्रोफेसर (ईएनटी), असिस्टेंट प्रोफेसर (ओबीजी), असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसीन), असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जरी), असिस्टेंट प्रोफेसर (नेफ्रोलॉजी), आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर व अन्य पद शामिल हैं। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत संबंधित विषय में एमडी या एमएस व अन्य योग्यताओं को पदों के अनुसार अलग - अलग विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2015 के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 37,400 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तथा 8,900 रुपये ग्रेड पे प्रतिमाह व अन्य वेतनमान को पदों के अनुसार विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को हिमाचल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क के तहत हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और अन्य राज्यों ‌के सभी वर्गों समेत हिमाचल प्रदेश के‌ अनारक्षित वर्ग को 400 रुपये जमा करने होंगे।

योग्य आवेदकों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। पदों से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार  एचपीएससी की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें