एयर इंडिया लिमिटेड ने केबिन क्रू प्रशिक्षुओं के 435 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन सभी पदों में 206 पद उत्तरी क्षेत्र में, 173 पद पश्चिमी क्षेत्र में, 17 पद पूर्वी क्षेत्र में और 39 पद दक्षिणी क्षेत्र में रिक्त हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च, 2015 से की जाएगी। आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त होटल मैनेजमेंट और केटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/डिग्री धारक उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित किए हुए आवेदकों को 5 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।