भारतीय वायु सेना ने समूह 'ग' के तहत 47 श्रेणियों में नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित पदों में टेलीफोन ऑपरेटर, एलडीसी, एमटीडी, कुक, एमटीएस, मेसस्टाफ और धोबी के पद शामिल हैं। इन पदों में एससी के उम्मीदवारों के लिए 4 पद, एसटी के उम्मीदवारों के लिए 2 पद, ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 4 पद, विकलांग वर्ग के लिए 1 पद और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 पद हैं।
इन सभी रिक्त पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदनकर्ता को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।