ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली में विभिन्न पदों पर जगह खाली है। निर्धारित पदों में लेबोरेटरी तकनीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लेबोरेटरी तकनीशियन पद के लिए बीएससी या एमएससी व साथ में एक वर्ष का अनुभव, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए स्नातक व साथ में दो वर्षों का संबंधित क्षेत्र में अनुभव और लैब अटेंडेंट पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं व न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित अनुभव होना भी आवश्यक है। वेतनमान की गणना आईसीएमआर (icmr) के द्वारा निर्धारित की जाएगी।
आवदेन प्रक्रिया
इन पदों पर ऑफलाइन व ई-मेल द्वारा दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने बायोडाटा को निर्धारित ई-मेल renudhingraaiims@gmail.com पर भेजें। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बायोडाटा के हार्डकॉपी को 'प्रोफसर रेनु ढिंगरा, कमरा नंबर- 1016/1017, डिपार्टमेंट ऑफ एटानॉमी, प्रथम तल, अकादमी ब्लॉक, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली-110029' के पते पर भेजें।
निर्धारित पदों पर आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2015 (3 बजे) है। पदों से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.edu पर लॉग ऑन करें।