फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार के विद्युत उत्पादन उपक्रम 'यूजेवीएन लिमिटेड' ने 311 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के 118 पद, अवर अभियंता प्रशिक्षु के 193 पद शामिल हैं। सहायक अभियंता प्रशिक्षु के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अभियांत्रिकी की संबंधित शाखा में 55 प्रतिशत अंकों से स्नातक डिग्री अथवा एएमआईई होना आवश्यक है।
विज्ञापन


अवर अभियंता प्रशिक्षु के पद के लिए मान्यता प्राप्त पोलिटैक्निक या इंजीनियरिंग संस्थान से अभियांत्रिकी की संबंधित शाखा में 55 प्रतिशत अंकों से तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत सहायक अभियंता के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अवर अभियंता के लिए 18 वर्ष है। उपरोक्त दोनों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार उम्र में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक यूजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के ‌बाद उसके प्रिंटआउट को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के संलग्न कर 'संयोजक (परीक्षा एवं चयन), जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, लेम्बर्ट स्कावयर गेस्ट हाऊस, पंतनगर, ऊधमसिंह नगर-263145' के पते पर केवल पंजीकृत / स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के सभी श्रे‌णी के आवेदकों को 500 रुपये और उत्तराखंड के आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई और आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2015 है। अवर अभियंता के पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सहायक अभियंता के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर सूचीबद्ध किये गये आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक यूजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uttarakhandjalvidyut.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें