फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, 10वीं पास भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, तकनीकी सहायक, फील्ड मैन, लाइब्रेरी सहायक व फिटर के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 40 है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता व अनुभवों को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कुछ पदों के लिए 10वीं एवं कुछ पदों के लिए स्नातक डिग्री व पद से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है।

विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 व 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद पर चुने गए आवेदक को 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये और 5,400 रुपये ग्रेड पे और अन्य पदों पर 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह भरें नौकरी का फॉर्म

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रति संलग्न कर 'सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (रिक्रूटमेंट सेल)', कमरा नंबर-13, निदेशक कार्यालय, आईएआरआई, पूसा, नई दिल्ली- 110012' के पते पर भेजें।

सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये और एससी व एसटी वर्ग उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 निर्धारित की गई है।

योग्य आवेदक का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें