फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती, 206 पद खाली

Fri, 18 Mar 2016 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

स्टाफ नर्स के 206 पदों पर भर्ती 9,300-34,800 रुपये वेतनमान ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
लिखित के अलावा पर्सनल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हेल्‍थ फैमिली वेलफेयर समिति ने स्टाफ नर्स के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 206 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर मान्यप्राप्त बोर्ड या समकक्ष से इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण और उत्तराखंड नर्स तथा धात्री परिषद में पंजीकरण के योग्य जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी/ मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा अथवा बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही हिंदी में काम करने के लिए हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तहत 4,600 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी
आवेदन शुल्क के तौर पर एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे। सभी निःशक्तजनों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'महानिदेशक चिकित्सा स्वास्‍थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड, ग्राम-डांडा लखौंड, पो.-गुजराड़ा, सहस्‍त्रधारा रोड, देहरादून-248001' के पते पर भेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें