लिखित के अलावा पर्सनल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
उत्तराखंड हेल्थ फैमिली वेलफेयर समिति ने स्टाफ नर्स के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 206 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर मान्यप्राप्त बोर्ड या समकक्ष से इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण और उत्तराखंड नर्स तथा धात्री परिषद में पंजीकरण के योग्य जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी/ मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा अथवा बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ ही हिंदी में काम करने के लिए हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तहत 4,600 रुपये निर्धारित किए गए हैं।