फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: कृषि क्षेत्र में बढ़ रही हैं नौकरियां, आधुनिक तकनीक और नए नवाचारों से बन रहीं बेहतर संभावनाएं

Sat, 22 Nov 2025 09:49 AM IST
आकाश कुमार देवाशीष उपाध्याय, करिअर सलाहकार

सार

Career: समय तेजी से बदल रहा है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नए नवाचारों का उपयोग कर कई लोगों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में कॅरिअर के उत्कृष्ट अवसर तेजी से बढ़ेंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की तेजी से बढ़ती जनसंख्या की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करना और लोगों तक गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक भोजन पहुंचाना दिन-प्रतिदिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। हमारे देश की अधिकतम आबादी कृषि कार्य से जुड़ी है, लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से अधिकांश लोग अकुशल या अर्द्धकुशल हैं। 

विज्ञापन


इसी कारण कृषि क्षेत्र में मानव संसाधन और आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग नहीं हो पाता, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है। योग्य और कुशल युवा बेहतर अवसरों की तलाश में सेवा और उद्योगों की ओर चले जाते हैं और जिन्हें कहीं अवसर नहीं मिलता वे मजबूरी में कृषि से जुड़े रहते हैं। 

हालांकि समय तेजी से बदल रहा है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नए नवाचारों का उपयोग कर कई लोगों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में कॅरिअर के उत्कृष्ट अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

विज्ञापन

पाठ्यक्रम की जानकारी

कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकांश लोग अशिक्षित या अकुशल होते हैं। इसमें कॅरिअर बनाने के इच्छुकों के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती है। 

इनमें बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीएससी (एग्रीकल्चर), बीएससी (फिशरीज), बीएससी (हॉर्टीकल्चर), एबीएम (कृषि प्रबंधन) सहित कई डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। 

सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक के उपयोग और कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।

स्टार्टअप शुरू करने के अवसर

कृषि क्षेत्र में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में स्वरोजगार, स्वयं का स्टार्टअप या उद्यमिता शुरू करने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सरकार कृषि उद्यमिता के माध्यम से रोजगार बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। 

सरकारी क्षेत्र में शिक्षा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय खाद्य निगम, कृषि विभाग, गन्ना एवं बागवानी अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, बैंकिंग और नाबार्ड आदि में रोजगार के कई अवसर मिलते हैं। वहीं उर्वरक, पेस्टिसाइड, बीज संवर्धन जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाली निजी कंपनियां, जैसे सीड, इफ्को, महिको, सैंजेंटा आदि कई कॅरिअर विकल्प प्रदान करती हैं। 

आपको ड्रोन ऑपरेशन, स्मार्ट फार्मिंग, एग्री-टेक प्रबंधन और कृषि डाटा विश्लेषण जैसे कामों में उत्कृष्ट कॅरिअर बनाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा, आप यूपीएससी द्वारा आयोजित आईएफएस परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रमुख शिक्षण संस्थान

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं प्रबंधन अकादमी
  • भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर
  • भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बंगलूरू
  • काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें