ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों की कुल संख्या 46 है, जिसमें विभिन्न ट्रेड के इंजीनियर, फाइनेंस एंड अकाउंट और दूसरे पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत स्नातक, परास्नातक संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों की मांग की गई है।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है जो कि 1 जनवरी, 2015 से मान्य होगी। आरक्षित वर्ग को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क का प्रावधान किया गया है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के जरिए जमा करने होंगे।
इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य है, जिसके लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करना होगा।
आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलंग्न कर 'विभागाध्यक्ष (कार्मिक), बीवीएफसी लिमिटेड, नामरूप, डाकघर- पर्बतपुर, जिला- डिब्रूगढ़ (असम), के पते पर भेजें।' आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पांच शहरों- दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई और मुंबई में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल, 2015 है। इस संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bvfcl.com पर लॉग ऑन करें।