फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 300 पदों पर है भर्ती

Thu, 08 Sep 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो ने जूनियर इंटेलीजेंस ऑफिसर के 300 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इस पदों पर आवेदन वो सारे लोग कर सकते हैं जिन्होंने बारहवीं गणित और भौतिकी के साथ पास की हो। साथ ही साथ उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2016 है। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 50 रुपये और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क है।

आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें