फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल मैन की भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

Tue, 16 Dec 2014 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम राइफल्स में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 64 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की लंबाई 170 सेमी. व सीने की चौड़ाई (बिना फुलाव के) 80 सेमी. निर्धारित की गई है। आवेदकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। राइफलमैन के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति योग्य नहीं
विज्ञापन

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।

आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'हेडक्वार्टर्स डाइरेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स (भर्ती शाखा), लैतकोर, शिलांग मेघालय-793010' पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.assamrifles.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें