फ्रेशर्स को मिलेगा मौका
संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 602 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार या व्यक्तिगत परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध किए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का अंतिम चयन मूल प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद होगा।
25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी वर्ग को 200 रुपये जमा करने होंगे। महिलाओं समेत एससी/ एसटी/ निःशक्तजनों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी शाखा में नगद या निर्धारित बैंकों से नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2016 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर लॉग ऑन करें।