फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Recruitment 2023: जेएनयू में 388 गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है प्रक्रिया और पात्रता

Sat, 18 Feb 2023 12:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Vacancy 203: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
jnu recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Recruitment 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है। जेएनयू की इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आज यानी 18 फरवरी 2023 से आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2023 तक है। इस भर्ती के संबंध में जेएनयू की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार इसे चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात ये है कि इनके लिए दसवीं, बारहवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
 

पदों का विवरण

जेएनयू में गैर शैक्षणिक पदों का विवरण इस प्रकार है।

  • जूनियर असिस्टेंट - 106 पद
  • एमटीएस - 79 पद
  • स्टेनोग्राफर - 22 पद
  • कुक - 19 पद
  • मेस हेल्पर - 49 पद
  • वर्क असिस्टेंट - 16 पद
  • इंजीनियरिंग अटेंडेंट - 22 पद

पात्रता और आयु-सीमा

जेएनयू में गैर शैक्षणिक पदों पर हो रही भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक अलग-अलग है। दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास उम्मीदवार जिनके पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा भी हो आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आयु-सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
 

आवेदन शुल्क 

जेएनयू में गैर शैक्षणिक पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, महिला कैटेगरी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी को 600 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे।
 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

जेएनयू भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • कौशल परीक्षा (Skill Test) 
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • जेएनयू गैर-शैक्षणिक अधिसूचना 2023 से पात्रता की जांच करें।
  • नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • वेबसाइट jnu.ac.in या recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र प्रिंट करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें