फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB SI Recruitment 2021: जेकेएसएसबी पुलिस एसआई भर्ती, 800 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 10 Dec 2021 02:47 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB SI Recruitment Last Date: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस में 800 उप-निरीक्षकों यानी एसआई की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार, 10 दिसंबर को खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2021: - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 JKSSB SI Recruitment Last Date: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की जम्मू-कश्मीर पुलिस में 800 उप-निरीक्षकों यानी एसआई की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार, 10 दिसंबर को खत्म होने जा रही है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया था कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के यूनियन टेरेटरी कैडर में एसआई पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 दिसंबर, 2021 है।

विज्ञापन

जेकेएसएसबी ने अधिसूचना में बताया था कि भर्ती आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों - लिखित परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण और शारीरिक सहनशक्ति के आधार पर किया जाएगा। एसआई के पदों के लिए चयन केवल तीनों परीक्षा में सफल रहने और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर किया जाएगा।

JKSSB SI Recruitment कितना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए एप्लीकेशन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये रखा गया है। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में 100 रुपये की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

विज्ञापन

JKSSB SI Recruitment आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक अधिसूचना के लिंक के लिए, उम्मीदवार ssbjk.org.in पर Advt_06_of_2021 देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा।

होमपेज में उम्मीदवारों को भर्ती अनुभाग की जांच करनी होगी और उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिसमें लिखा है - 'JKSSB 800 SI Post के लिए आवेदन करें'।

सीधे पेज पर जाने के लिए गूगल पर टाइप करें: ssbjk.org.in

उम्मीदवारों को फिर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना होगा।

फिर व्यक्तिगत आईडी-पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा

इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी देकर आवेदन पत्र भरना होगा।

अपने दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रिंट कॉपी संभाल कर रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें