2021 JKSSB SI Recruitment Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उप-निरीक्षक यानी एसआई के 800 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 26 दिसंबर 2021 को आखिरी दिन है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
JKSSB SI Recruitment भर्ती का विवरण
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती के माध्यम से एसआई के कुल 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2021 को रखी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया।
JKSSB SI Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जेकेएसएसबी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण और शारीरिक सहनशक्ति के आधार पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं के बाद बोर्ड द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेश जारी होने की तारीख- 10 नवंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 नवंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 26 दिसंबर 2021
परीक्षा की तारीख- जल्द ही जारी की जाएगी।
JKSSB SI Recruitment आवेदन शुल्क
जेकेएसएसबी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 550 रुपये जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में 100 रुपये की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
JKSSB SI Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज में उम्मीदवारों को भर्ती अनुभाग की जांच करनी होगी और उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिसमें लिखा है - 'JKSSB 800 SI Post के लिए आवेदन करें'।
3. उम्मीदवारों को फिर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना होगा।
4. फिर व्यक्तिगत आईडी-पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा
5. इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी देकर आवेदन पत्र भरना होगा।
6. अपने दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रिंट कॉपी संभाल कर रखें।