JKPSC PO 2021 Main Admit Card: 14 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से अभियोजन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से लेकर 24 फरवरी, 2022 तक होगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार जो भी उम्मीदवार 10 फरवरी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड न कर पाएं, वह आयोग के कार्यालय पहुंच कर प्रवेश पत्र ले सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची नीचे दी गई है-:
जम्मू केंद्र
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, रेशम घर कॉलोनी, जम्मू।
सरकार एमएएम, कॉलेज, यूनिवर्सिटी रोड, जम्मू।
श्रीनगर केंद्र
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, सोलिना श्रीनगर।
सरकार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोठी बाग, श्रीनगर।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र के अलावा उन्हें अन्य किसी भी केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ें दिशा-निर्देश दिए गए हैं, इनका पालन करें।
JKPSC PO 2021 Main Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JKPSC PO 2021 Main Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।