आवेदन की आखिरी तारीख आज
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 07 अक्तूबर, 2022 को है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।
3120 पदों पर भर्ती
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 3120 निर्धारित की गई है। आवेदकों को मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती के आवेदकों के पास बीएड परीक्षा उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट लागू है। भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये लागू है।