फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC PO Interview Admit Card: जेकेपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती साक्षात्कार के प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे चेक क

Mon, 26 Sep 2022 02:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC PO Interview Admit Card: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर, 2022 से लेकर 13 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
JKPSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC PO Interview Admit Card: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग/JKPSC ने अभियोजन अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार कार्यक्रम के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज 26 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार अभियोजन अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं और साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

JKPSC PO Interview Admit Card: कब होंगे साक्षात्कार?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर, 2022 से लेकर 13 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। साक्षात्कार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के कार्यालय सोलिना, श्रीनगर में आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल 2022 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया था। 

JKPSC PO Interview Admit Card: आयोग ने जारी किया नोटिस 
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि पर सभी मूल प्रमाण पत्र / प्रशंसा पत्र / अंक पत्र प्रस्तुत करना होगा। साक्षात्कार जरूरत पड़ने पर परिवर्तन के अधीन है। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अभियोजन अधिकारी साक्षात्कार के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें