फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP High Court Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 400 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 26 Sep 2022 01:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HP High Court Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
HP High Court Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP High Court Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट/HP High Court ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोटोकॉल अधिकारी, क्लर्क, जूनियर कार्यालय सहायक (आईटी), प्रोसेस सर्वर, चपरासी / चौकीदार/सफाई कर्मचारी, माली, स्टेनो और चालक के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 340 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 190 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें