फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment 2023: जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें आवेदन

Wed, 28 Jun 2023 06:59 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC AE Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
JKPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC AE Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार गुरुवार 29 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic पर रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेकेपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के कुल 36 पदों को भरना है। जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल 8-ए के तहत 50,700 रुपये से 1,60,600 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर का मूल निवासी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क देय है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।

  • अब एई सिविल पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें