फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC CET Group C: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्थगित की यह परीक्षा, जानें अब कब तक होगी?

Wed, 28 Jun 2023 05:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC CET Group C Main Exam Postponed: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विभिन्न पदों के लिए ग्रुप सी सीईटी परीक्षाओं को स्थगित करने की पुष्टि करते हुए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
Exam Postponed - फोटो : My Result Plus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC CET Group C Main Exam Postponed: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विभिन्न पदों के लिए ग्रुप सी सीईटी परीक्षाओं को स्थगित करने की पुष्टि करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कहा कि एक और दो जुलाई को होने वाली परीक्षाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर की जाएगी।

विज्ञापन

एचएसएससी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि 01.07.2023 और 02.07.2023 (सुबह और शाम के सत्र) के लिए निर्धारित उपरोक्त लिखित परीक्षाओं को प्रशासनिक आधार पर स्थगित कर दिया गया है।

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों/ बोर्डों/ निगमों/ आयोग आदि में 31,902 पदों को भरना है। इनमें 6392 सामान्य स्नातक स्तर के पद, 5762 उच्च माध्यमिक स्तर के पद, 1647 आशुलिपिक, 2063 फायर ऑपरेटर सह ड्राइवर, 6486 एएलएम/ शिफ्ट अटेंडेंट/ इलेक्ट्रीशियन, 1554 स्टाफ नर्स, 880 जूनियर इंजीनियर (सिविल), सहित अन्य शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

परीक्षा केवल नर्स, स्टाफ नर्स, जूनियर कोच, निदेशक शारीरिक शिक्षा, इलेक्ट्रीशियन, एएलएम, शिफ्ट अटेंडेंट, ट्यूबवेल ऑपरेटर, जूनियर मैकेनिक (इलेक्ट्रिकल), प्लांट अटेंडेंट इलेक्ट्रीशियन, तकनीशियन इलेक्ट्रीशियन, वीएलडीए, मॉडेलर, एमपीएचडब्ल्यू (महिला), डिस्पेंसर आयुर्वेदिक, रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर/अल्ट्रासाउंड तकनीशियन, एक्सरे तकनीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट, नेत्र सहायक, ऑपरेशन थिएटर सहायक और कार्य पर्यवेक्षक आदि के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें