फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment 2023: जेकेपीएससी भर्ती की अंतिम तिथि आज; सहायक अभियंता की रिक्तियों पर करें अप्लाई

Thu, 29 Jun 2023 10:53 AM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC AE Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
JKPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC AE Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया गुरुवार, 29 जून को समाप्त होने वाली है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 29 जून को रात 11.50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जेकेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 36 पदों को भरना है। इन पदों के लिए वेतनमान लेवल डीएल (50,700 रुपये से 1,60,600 रुपये) है।

JKPSC AE Recruitment 2023: पात्रता मापदंड


आवेदक की उम्र : अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2023 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर का मूल निवासी होना चाहिए।

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
 

JKPSC AE Recruitment 2023: आवेदन शुल्क


सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क देय है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

JKPSC AE Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब एई सिविल पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें