JAWAHARLAL INSTITUTE OF POSTGRADUATE MEDICAL EDUCATION & RESEARCH
- फोटो : सोशल मीडिया
JIPMER: जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.jipmer.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेतन 44900 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के स्तर 7 से अनुसार दिया जाएगा।
JIPMER: पदों का विवरण
नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों में से अनारक्षित के लिए 175, ईडब्ल्यूएस के लिए 43, ओबीसी के लिए 116, एससी के लिए 66 और एसटी के लिए 33 पद हैं।
JIPMER: आयु सीमा
पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 01.12.2022 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
JIPMER: आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
- पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 01.12.2022 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रत्येक पद से संबंधित आयु, अर्हता, अनुभव, शुल्क, परीक्षा प्रणाली/भुगतान माध्यम और पात्रता की अन्य शर्तें आदि विवरण जिपमेर वेबसाइट www.jipmer.edu.in पर उपलब्ध है।
- अनंतिम रूप से ऑनलाइन पंजीकरण 07.11.2022 से शुरू हो चुका है।
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01.12.2022 शाम 04.30 बजे तक है।
JIPMER: नर्सिंग अधिकारी के लिए योग्यता अनुभव
- भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग/बी.एससी. नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान/ विश्वविद्यालय से बी.एससी. (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग।
- राज्य/भारतीय नर्सिंग परषिद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।
- भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान/बोर्ड या परिषद से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा।
- राज्य/भारतीय नर्सिंग परषिद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।