झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सब-इंस्पेक्टर के तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। किसी भी विषय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण: झारखंड ज्वॉइंट पुलिस सब इंस्पेक्टर
कुल पदः 3019
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष
एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में चार वर्ष और ओबीसी को दो वर्ष की छूट हैआयु की गणना 01 अगस्त, 2017 से की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया 4 चरणों में- प्री टेस्ट, मुख्य प्ररीक्षा, शारीरिक जांच और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
अहम तारीखें-
योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
एप्लीकेशन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2017 है
फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2017 है
प्रारंभिक परीक्षा संभवत: अगस्त 2017 के अंतिम सप्ताह या सितंबर 2016 के दूसरे सप्ताह में होगी
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि नवंबर 2017 है
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.in या www.jssc.nic.in के जरिये ऑनलाइन आवेदर करें। झारखंड राज्य के उम्मीदवारों और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 115 रुपये है। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 460 रुपये है।
आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या किसी भी एसबीआई ब्रांच में ई-चालान भरकर जमा करवाई जा सकती है।