JKPSC PO Recruitment: आज से आवेदन सुधार
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में किया गया था। आयोग ने आवेदन के लिए आखिरी तारीख 05 नवंबर, 2022 निर्धारित की थी। उम्मीदवारों को 06 से 08 नवंबर, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।
JKPSC PO Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
JKPSC PO Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु 01 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये तो वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
JKPSC PO Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आप आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकालकर रख लें