फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Board Exam 2025: झारखंड में 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी; जानें वजह

Sun, 26 Jan 2025 01:13 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आठवीं एवं नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। बोर्ड की तरफ से कक्षा आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए फिर से परीक्षा तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
JAC Board Exam 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है। पहले आठवीं की परीक्षा 28 जनवरी को और नौवीं की परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होने वाली थी। झारखंड बोर्ड (JAC Board Exam 2025) ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है।

परीक्षा तिथि बाद में होगी जारी

काउंसिल  के आधिकारिक आदेश में लिखा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित / स्वतंत्र छात्र/छात्रा, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालय के प्रधानों तथा संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28.01.2025 को आयोजित कक्षा-08 की परीक्षा एवं दिनांक 29.01.2025 से 30.01.2025 तक आयोजित होने वाली कक्षा-09 की परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षाओं के आयोजन की तिथि से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जायेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

क्या है वजह?  

जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद 18 जनवरी के बाद से खाली पड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक अध्यक्ष के बिना आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। अध्यक्ष को ही परीक्षा संचालन और गोपनीय कार्यों की जिम्मेदारी दी जाती है, और उनके न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। 2021 में भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी, जिसके कारण मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले टर्म को स्थगित करना पड़ा था।

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा पर भी संशय

आठवीं और नौवीं बोर्ड परीक्षा के स्थगित होने के बाद अब जैक बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के संचालन को लेकर भी असमंजस पैदा हो गया है। ये परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च तक निर्धारित हैं, लेकिन अगर फरवरी के पहले सप्ताह तक जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई, तो इन परीक्षाओं की तिथि भी बढ़ानी पड़ सकती है। मैट्रिक परीक्षा के लिए 25 जनवरी से एडमिट कार्ड जारी होने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए 28 जनवरी से प्रवेश पत्र मिलने थे, लेकिन अब इनके समय पर मिलने की संभावना भी कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें