जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल 560 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें क्राफ्ट असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, इलेक्शन असिस्टेंट, जूनियर स्टाफ नर्स, लेब असिस्टेंट क्राफ्ट टीचर, ड्राइवर, जूनियर फार्मासिस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, डिजाइनर, और जूनियर लाइब्रेरियन व अन्य पदों को भरा जाएगा।
निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों का वेतनमान निर्धारित पदों के आधार पर जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के नियमानुसार तय किया गया है।