फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में भर्ती, सैलरी भी शानदार

Wed, 13 Jul 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों के तहत विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर कुल 15 रिक्तियां जारी की गई है। जारी रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता व अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के अनुसार अधि‌कतम 32/ 33/ 35/ 50 वर्ष (पदानुसार) तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। जारी पदों पर वेतनमान के तहत न्यूनतम से अधिकतम 5,200-20,200 से 37,400-67,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

ग्रेड पे के तौर पर 2,800, 4,200, 4,600, 5,400, 6,600, 6,000, 9,000, 10,000 (पदानुसार) निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

प्रदेश में 103 पद क्लर्कों के भी भरे जाएंगे।
जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.manuu.ac.in से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के ‌साथ, डीडी एवं मांगे गए सभी संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'डिप्टी रजिस्ट्रार, ईआर-I सेक्‍शन, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, गोचीबोवली, हैदराबाद-500032' के पते भेजें।

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग को 500/ 300 रुपये (पदानुसार) डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने होंगे। एससी/ एसटी/ पीडब्‍ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है।
  इन पदों पर आवेदन पहुंचने की अंतिम ति‌थि 25 जुलाई, 2016 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक http://www.manuu.ac.in/employment/Information%20Booklet%20EN%2037-2016%20-%20O_A_%20&%20N.pdf का अवलोकन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें