फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 500 से ज्यादा पदों पर विज्ञप्ति जारी

Wed, 13 Jul 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नौकरी का मौका - फोटो : pti
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल 560 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें क्राफ्ट असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, इलेक्शन असिस्टेंट, जूनियर स्टाफ नर्स, लेब असिस्टेंट क्राफ्ट टीचर, ड्राइवर, जूनियर फार्मास‌िस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, डिजाइनर, और जूनियर लाइब्रेरियन व अन्य पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए अध‌िकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों का वेतनमान निर्धारित पदों के आधार पर जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के नियमानुसार तय किया गया है।
 
विज्ञापन

25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म - फोटो : pti
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 350 रुपये जम्मू एंड कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में जमा करना होगा। निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम त‌िथि 26 जुलाई, 2016 तय की गयी है।

आवेदन करने के लिए निर्धारित लिंक file:///C:/Documents%20and%20Settings/Administrator.NOIDTP0163/My%20Documents/Downloads/7-92016.pdf पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें