फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 200 से अधिक पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

Thu, 09 Jun 2022 02:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Recruitment 2022: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती, 2022 के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 248 हैं। बता के भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हेड कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
ITBP Head Constable Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Recruitment 2022: अगर आप सेना या रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की रक्षा और सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी/ITBP की ओर से 200 से भी अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..

विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। हम सभी जानते हैं कि सेना की भर्ती में देश के युवाओं को खासा उत्साह होता है। इसलिए इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

ITBP Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती, 2022 के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 248 हैं। बता के भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हेड कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 

ITBP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की टाईपिंग स्पीड कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेड कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें। 
  • सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें